Best Friend



सच्ची दोस्ती किसे कहते हैं? जिस दोस्ती में दोस्त एक दूसरे की कमियों को नजरंदाज करते हुए,
यथारूप (as it is ) स्वीकार करें , एक दूसरे से सदैव विशुद्ध नि: स्वार्थ प्रेम (Unconditional Love) की भावना से जुड़े रहें तथा एक दूसरे की चेतना के उन्नयन (upliftment) के प्रति सजग रहें,
वही सच्ची दोस्ती की श्रेणी में आती है!


—#1—

तेरी मेरी दोस्ती इतनी खास हो,
की दुनिया कहे काश ऐसा
दोस्त मेरे पास हो।

—#2—

रिश्तो से बड़ी कोई चाहत नही होती,
और दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही होती।

—#3—

सच्चे दोस्तो को
सुख दुख की पहचान होती है,
तभी तो जमाने में
दोस्ती महान होती है।

—#4—

हमारी दोस्ती एक-दूजे से ही पूरी है,
वरना रास्ते के बिना तो मंज़िल भी अधुरी है।

—#5—

ना कोई Ex है, ना कोई Next है,
ज़िन्दगी जीता हूं शान से
क्योंकि मेरे लिए तो मेरे दोस्त ही बेस्ट है।

—#6—

बच्चे वसीयत पूछते है ,रिश्ते हैशियत पूछते है,
वो दोस्त ही है जो मेरी खैरियत पूछते है।

—#7—

अपनी जिंदगी के अलग असूल है,
यार‬‬ की खातिर तो कांटे भी कबूल है।

—#8—

प्यार और शोहरत सब तुझ पर कुर्बान है,
तू सिर्फ मेरा दोस्त नही है,
मेरे धड़कन की जान है।

—#9—

मेरे यार तो बहुत अच्छे हैं,
दिल के बड़े सच्चे हैं
अकल से थोड़ा कच्चे,
मगर दोस्ती निभाने में पक्के हैं।

—#10—

खींच कर उतार देते है उम्र की चादर,
कम्बख्त ये दोस्त कभी बूढ़ा नहीं होने देते।

—#11—

प्यार में भले ही जूनून है,
मगर दोस्ती में सुकून है।

—#12—

वो बचपन के दिन भी क्या खूब थे,
ना दोस्ती का मतलब पता था
और ना मतलब की दोस्ती थी।

—#13—

यारों की यारी भी खिचड़ी से कम नहीं,
स्वाद भले ही न रहे पर
कमबख्त भूख मिटा देती है।

—#14—

लिफाफे में पड़े वो खत अब पुराने हो गए,
सच्चे दोस्तो से मिले अब हमे जमाने हो गए।

—#15—

जब मोहब्बत हाथ छोड़ देती है,
तब दोस्त ही कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

—#16—

दोस्ती सच्ची होनी चाहिए,
पक्की तो सड़क भी होती है।

—#17—

सच्चे दोस्त हमे कभी गिरने नही देते हैं,
न किसी की नज़रो में ना किसी के कदमो में।

—#18—

किसे कहते है दोस्ती ये मेरे यार ने सिखाया,
कोई भी मुश्किल वक़्त हो साथ वो निभाया।

—#19—

दोस्ती तो वो है जो तेज़ बारिश मे भी,
चेहरे पर गिरे हुये आँसू पहचान लेती है।

—#20—

कुछ अलग शौक है मेरे दुनियावालों से,
यार कम ही रखता हूँ पर बहुत ख़ास रखता हूँ।

—#21—

दोस्त भले ही एक हो,
पर ऐसा हो जो अल्फाजों से ज्यादा
खामोशियों को समझे।

—#22—

ऐ दोस्त न कभी दूर जाना,
न कभी हम दूर जाएंगे,
अपने अपने हिस्से की
दोस्ती खूब से निभाएंगे।

—#23—

वो दोस्त मेरी नज़र में बहुत माईने रखते है,
जो वक़्त आने पर मेरे सामने आईने रखते है।

—#24—

अच्छी किताबे और सच्चे दोस्त,
तुरंत समझ में नहीं आते,
पर काम जरुर आते है।

—#25—

दोस्ती का रिश्ता भी कितना अजीब होता है,
मिल जाये तो बातें लंबी और
बिछड जायें तो यादें लंबी।

—#26—

दोस्ती अगर दूर भी होती है ,
तो भी ये कोहिनूर होती है।

—#27—

नाम की दोस्ती काम की यारी,
दूसरों की तरह आदत नहीं है हमारी।

—#28—

कौन कहता है दोस्ती बर्बाद करती हैं,
निभाने वाले मिल जाए
तो दुनिया याद रखती हैं।

—#29—

मोहब्बत हो तो कलम
और सियाही के जैसी हो,
और यारी हो तो शोले के
जय और वीरू जैसी हो।

—#30—

भले ही मेरे दोस्त कम हैं,
पर जितने भी हैं एटम बम हैं।

—#31—

दोस्ती कभी स्पेशल लोगो से नही होती है,
जिनसे दोस्ती हो जाती है
वह लोग ही स्पेशल हो जाते है।

—#32—

मुझे पागलो से दोस्ती करना पसंद है साहब,
क्योंकि मुसीबत में कोई समझदार काम नहीं आता।

—#33—

दोस्ती के लिए दिल तोड़ सकता हूँ,
लेकिन दिल के लिए दोस्ती बिलकुल नहीं।

—#34—

बेशक दोस्त से फासला हो जाए,
मगर उसकी दोस्ती से फासला कभी मत करना।

—#35—

ऐ खुदा अपनी अदालत मे मेरी ज़मानत रखना,
मैं रहूँ या ना रहूँ मेरे दोस्तो को सलामत रखना।

—#36—

जब भी मेरे दोस्त आ जाते है,
गम के मेरे आंसू ख़ुशी में बदल जाते है।

—#37—

तेरे आते ही दोस्त महफ़िल सजने लगती है,
और बेरंग ज़िंदगी भी रंगने लगती है।

—#38—

दो ऊँगली जोड़ने से दोस्ती हो जाती है ,
यही तो दोस्ती की ख़ूबसूरती कहलाती है।

—#39—

खूबिया मिलती है तो शादी होती है,
मगर कमिया मिलती है तो दोस्ती होती है।

—#40—

ए दोस्त तेरी दोस्ती पर हम फक्र करते है,
तू सलामत रहे इस जहां में
यही दुआ हम रब से करते है।

—#41—

ना तुम दूर जाना ना हम दूर जाएंगे ,
अपने-अपने हिस्से की दोस्ती हम निभाएंगे।

—#42—

दोस्तों ने अपना फ़र्ज़ कुछ इस तरह निभाया है,
कि मैं भूखा रहा तो दोस्तों ने भी ना खाया है।

—#43—

जब दोस्त नहीं हो तो कुत्ते भी सताते हैं,
और एक ही कमीना दोस्त साथ हो
तो शेर भी घबराते हैं।

—#44—

न जाने कौन सी दौलत है
कुछ दोस्तों के लफ्जों में,
बात करते हैं तो दिल ही खरीद लेते हैं।

—#45—

दोस्त को दौलत की निगाह से मत देखो,
वफा करने वाले दोस्त अक्सर गरीब हुआ करते हैं।

—#46—

दोस्तो के बिना जिंदगी मुश्किल लगती है,
दोस्तो के साथ होने से ही
जिंदगी में खुशी मिलती है।

—#47—

छोटी सी जिंदगी में
कुछ दोस्त हमे ऐसे मिल गए,
कुछ दिल में उतर गए
तो कुछ दिल से उतर गए।

—#48—

कुछ दोस्त सीधे साधे भी अच्छे नही लगते,
और कुछ कमीने जान से भी प्यारे होते है।

—#49—

दुश्मन के सितम का खौफ नही हमको,
हम तो दोस्तो के रूठ जाने से डरते है।

—#50—

Post a Comment

0 Comments